उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वेलनेश कार्यक्रम के अंतर्गत 9 सितम्बर को पीएमश्री जेएच कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर किशोरियों को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में कुल 439 छात्राओं का परीक्षण किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय के मनो चिकित्सक डॉ संजय खातरकर, सर्जन डॉ नितेश चौकीकर, एमडी मेडिसिन डॉ अमन गुप्ता, दंत चिकित्सक डॉ संचित भार्गव एवं उमंग क्लीनिक स्टाफ द्वारा छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं परामर्श सेवाऐं दी गयीं। शिविर में पीएमश्री जेएच कॉलेज प्राचार्या डॉ मीनाक्षी चौबे एवं आरबीएसके मैनेजर श्री योगेन्द्र दवंडे, नोडल अधिकारी उमंग एवं हेल्थ वेलनेश, डॉ नीलिमा पीटर, एमसीएच कोआर्डिनेटर, नेत्र सहायक, नर्सिग ऑफीसर आदि मौजूद रहे।