जिला रोजगार कार्यालय, बालाघाट, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), बालाघाट द्वारा संयुक्त रूप से 24 सितंबर 2026 को युवा संगम रोजगार मेला, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा।जिला रोजगार अधिकारी श्रीमति प्रीति मर्सकोले ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन शासकीय आईटीआई बूढ़ी, बालाघाट में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। मेले में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के इच्छुक आवेदक शामिल हो सकते हैं।

मेले में शामिल होने वाले आवेदकों को अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं समग्र आईडी सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। इच्छुक आवेदक निर्धारित समय पर शासकीय आईटीआई बूढ़ी, बालाघाट पहुंचकर मेले में भाग ले सकते हैं।