जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित शिविरों में आहार अनुदान योजना के लाभ से वंचित विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों की महिला मुखियाओं के नवीन आवेदन प्राप्त किए गए।
प्राप्त आवेदनों के आधार पर कलेक्टर महोदय द्वारा जिले की कुल 21 महिला हितग्राहियों को आहार अनुदान योजना का लाभ प्रदान किए जाने हेतु प्रतिमाह 1500 रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शकुंतला डामोर ने बताया कि स्वीकृत हितग्राहियों में विकासखण्ड बैहर के ग्राम जगला से श्रीमती सुकमत, ग्राम देवरबेली से श्रीमती सुकरतीन तेकाम, वार्ड क्रमांक 04 नरसिंगटोला से श्रीमती चन्द्रकला मरावी, श्रीमती श्यामा बाई धुर्वे एवं श्रीमती अर्चना मेरावी शामिल हैं।
इसी प्रकार विकासखण्ड वारासिवनी के वार्ड क्रमांक 04 से श्रीमती शब्बो कुमरे को योजना का लाभ स्वीकृत किया गया है। विकासखण्ड बिरसा के ग्राम शेरपार से श्रीमती शवंतिन मरकाम, ग्राम एक्को से श्रीमती रामप्यारी मरकाम, ग्राम बासिनखार से श्रीमती सोमबती मेरावी, श्रीमती सरिता मेरावी, श्रीमती मनीषा मरकाम एवं श्रीमती लक्ष्मी मरकाम तथा ग्राम बोरखेडा से श्रीमती रामबती मेरावी एवं श्रीमती शशि मरकाम को आहार अनुदान योजना का लाभ मिलेगा।
विकासखण्ड परसवाड़ा के ग्राम लगमा से श्रीमती सरस्वती मरकाम एवं श्रीमती चैनबती मरकाम, ग्राम राजपुर से श्रीमती जामकली मरकाम, ग्राम सुन्दरवाही से श्रीमती समारिन मेरावी तथा ग्राम मोहनपुर से श्रीमती माला मरकाम एवं श्रीमती इन्द्रबती मरकाम को योजना का लाभ स्वीकृत किया गया है।
विकासखण्ड बालाघाट के ग्राम चरेगांव से श्रीमती देवकी मड़ावी को भी आहार अनुदान योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1500 रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों की महिला मुखियाओं को शासन की कल्याणकारी योजना का लाभ मिल सकेगा। योजना के तहत स्वीकृत सभी 21 महिला हितग्राहियों को प्रतिमाह 1500 रुपये का आहार अनुदान प्राप्त होगा।



