उज्जैन, 07 सितंबर। सोमवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत संभागीय जनसंपर्क कार्यालय द्वारा ग्राम दाउदखेड़ी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से गांव में 50 पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि श्री उदय सिंह दरबार, सहायक सचिव श्री जितेंद्र ठाकुर, सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री आकाश जैन एवं अन्य स्टाफ उपस्थित था।
अभियान के अंतर्गत गोंदा, पीपल, अशोक, करंज, नीम और अमरूद के पौधों का रोपण किया गया।उल्लेखनीय है कि इस अभियान का उद्देश्य मां के प्रति सम्मान को पृथ्वी माता की सेवा से जोड़ते हुए हरित आवरण बढ़ाना, जलवायु परिवर्तन से निपटना तथा लगाए गए पौधों की दीर्घकालिक देखभाल सुनिश्चित करना है। ये प्रजातियां छायादार, पर्यावरण-अनुकूल एवं स्थानीय जलवायु के भी अनुकूल हैं।


