सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा के सिवनी नगर प्रवास के दौरान नगर पालिका परिषद सिवनी द्वारा छिंदवाड़ा चौक में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सेवा संकल्प यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले नगर पालिका परिषद सिवनी के 10 सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। सेवा यात्रियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सफाई मित्रों को शॉल, श्रीफल एवं शील्ड भेंट कर उनके सेवाभावी कार्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। सम्मानित सफाई मित्रों में श्री शहीद, श्री अमित, श्री शरद, श्री विनोद, श्री सुदेश तथा महिला सफाई मित्र श्रीमती जुलेखा, श्रीमती रामकली, श्रीमती सीमा, श्रीमती भारती समुद्रे एवं श्रीमती दुर्गा चौहान शामिल रहे।
इसके पश्चात दलसागर चौपाटी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों द्वारा लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं नुक्कड़ नाटक एवं लाइट-शो के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को आकर्षित किया और कार्यक्रम में उत्साह का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती भारती पारधी, सिवनी विधायक श्री दिनेश राय, बरघाट विधायक श्री कमल मर्सकोले, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, पूर्व विधायक श्री नरेश दिवाकर, श्री राकेश पाल, श्री आलोक दुबे, श्री प्रेम तिवारी, श्री संतोष अग्रवाल, श्री मुकेश बघेल, श्री गजानंद पंचेश्वर, यात्रा प्रभारी श्री नवनीत सिंह ठाकुर, पार्षद श्री राजेश राजू यादव सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सिवनी की मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री दिशा डेहरिया, सहायक यंत्री श्रीमती देवेश्री धुर्वे, उपयंत्री श्री ऋषिकेश शर्मा, श्री जोतेश मंडाले, श्री मुकेश चौहान सहित निकाय के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही इस यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। यात्रा के माध्यम से जनसेवा एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।




