उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ आम जनता को सुगम बस सेवा से मिलेगा अच्छी सड़कों में अच्छे सफर का आनंद - उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की बसों को हरी झंडी दिखाकर रीवा में बस सेवा का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और यात्रियों ने ई-बस से समान बस स्टैंड से ट्रांसपोर्ट नगर तक यात्रा भी की।












