अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर इस वर्ष ‘‘दीर्घायु का युगः लम्बे जीवनके लिए व्यवस्थाओं का पुनर्विचार’’ की थीम के अनुरूप जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि इस अवसर पर हरदा जिले के वृद्धाश्रम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर मे आने वाले हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण मुख्यतः एन.सी.डी, मोतियाबिंद हेतु आँखों का परीक्षण, मानसिक स्वास्थ्य, बधिरता हेतु स्क्रीनिंग, इत्यादि सेवाएं प्रदान की गई तथा मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक अक्षमता इत्यादि समस्याओं विषयक स्वास्थ्य संवाद सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें हितग्राहियो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।





