भारत सरकार, वस्त्र मंत्रालय, विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) द्वारा राष्ट्रीय हस्तशिल्प विकास कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में क्ले डिजाइनिंग क्राफ्ट (मिट्टी की नक्काशी) शिल्प के लिए गुरु-शिष्य हस्तशिल्प प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत मुरैना जिले के सामान्य वर्ग के 30 हितग्राहियों को निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है।

प्रशिक्षण की अवधि लगभग दो माह होगी तथा प्रशिक्षण का आयोजन स्थानीय स्तर पर किया जाएगा। प्रशिक्षण में चयनित प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को नियमानुसार 300 रुपये प्रतिदिन की दर से स्टायपेंड प्रदान किया जाएगा।

क्ले डिजाइनिंग क्राफ्ट सीखने के इच्छुक सामान्य वर्ग के हितग्राही अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए मध्यप्रदेश माटीकला बोर्ड, जिला पंचायत कार्यालय, मुरैना में संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक दूरभाष/मोबाइल नंबर 7000830795 एवं 9826284345 पर भी संपर्क कर प्रशिक्षण एवं आवेदन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।