सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को प्रातः मंदसौर में शिवना नदी के घाट पर साफ सफाई एवं श्रमदान किया गया। श्रमदान में राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, अधिकारी, कर्मचारी विद्यार्थी शामिल हुए।
इस दौरान सांसद श्री बंशीलाल लाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प के साथ देश की सेवा की है प्रधानमंत्री ने सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है l प्रधानमंत्री ने हर वर्ग की चिंता की है आयुष्मान कार्ड योजना के माध्यम से गरीब से गरीब व्यक्ति को अच्छे अस्पताल में इलाज मिल रहा है प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया हैl
राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर द्वारा सभी को शपथ दिलाई मंदसौर नगर, प्रदेश और देश के पर्यावरण को सुरक्षित रखने एवं संरक्षित करने के लिए मैं शपथ लेता हूँ कि मैं अपने तन, मन और धन से अपना योगदान सहर्ष और स्वैच्छा से प्रदान करूँगा/करूंगी।
मैं शपथ लेता/लेती हूँ कि माँ शिवना को प्रदूषण से बचाने के लिए और उसे स्वच्छ रखने के लिए मैं अपना संपूर्ण योगदान दूँगा और मित्रों को प्रेरित करूँगा।





