बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर धार के कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, आंचलिक प्रबंधक श्री अखिलेश कुमार, उप अंचल प्रबंधक श्री अरुण कुमार जैन एवं बैंक के सभी सदस्यों के साथ 121 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री मीना ने बैंक ऑफ इंडिया द्वारा समाज के अंतिम पायदान तक बैंकिंग एवं वित्तीय सुविधाएं पहुंचाने एवं प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा मुद्रा योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से आमजन को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने में बैंक की भूमिका की प्रशंसा की।
स्थानीय नागरिकों को विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, वित्तीय समावेशन तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक जागरूक करने के उद्देश्य से बैंक द्वारा मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आंचलिक श्री अखिलेश कुमार ने ग्राहकों के साथ सीधे संवाद किया और उनके अनुभवों को जाना, जिसमें ग्राहकों ने बताया कि उनके परिवार कई पीढ़ियों से बैंक से जुड़े हैं और ये बात बैंक की टैगलाइन “रिश्तों की जमा पूंजी” को सार्थक रूप से प्रदर्शित करता है।
मीडिया से संवाद करते हुए अंचल प्रबंधक श्री अखिलेश कुमार ने बताया कि स्थापना सप्ताह के दौरान बैंक ऑफ इंडिया, धार अंचल के व्यवसाय में ₹31 करोड़ एवं स्थापना दिवस के दिन ही ₹20 करोड़ का बिजनेस मिक्स दर्ज किया गया।
साथ ही 121 सुकन्या, पी.पी.एफ. और एन. पी एस. खाते, 21 चालू खाते, 251 बचत खाते, 121 स्वास्थ्य बीमा खाते, 121 ए.पी.वाई., 121 पीएम स्वनिधि खातों को भी खोला गया l उन्होंने इसे अंचल की टीम की प्रतिबद्धता एवं ग्राहकों के बैंक के प्रति विश्वास का परिणाम बताते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और वित्तीय समावेशन, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में बैंक ऑफ़ इंडिया निरंतर कार्य करता रहेगा और समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।




