पृथ्वी विज्ञान
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और एनआईओटी ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज भविष्य को सुरक्षित करने के लिए गहरे समुद्र में खनन पर उद्योग जगत के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और राष्ट्रीय समुद्र प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईओटी) ने नॉलेज पार्टनर ईवाई और नीति आयोग के सहयोग से नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में “गहरे समुद्र में खनन – व्यावसायिक अवसर और रणनीतिक महत्व” विषय पर एक उच्चस्तरीय उद्योग संपर्क कार्यशाला का आयोजन किया।










